नींद लेना हमारे शरीर के लिए प्रकृति का दिया हुआ एक अनमोल वरदान है। शरीर के लिए आवश्यक नींद लेने से शरीर हमेशा एक्टिव और तंदुरुस्त रहता है। जबकि नींद की कमी से शरीर में कई गंभीर समस्याएं पैदा होने लगती है। प्रत्येक व्यक्ति अलग-अलग तरीके से सोता है। गलत तरीके से सोने से शरीर में कई गंभीर समस्याएं होने लगती हैं। जो आज की पोस्ट में हम आपको बताएंगे। आइए जानते हैं। सोते समय भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 3 गलतियां, वरना हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार।
1. तकिया लगाकर सोना
आज के समय में अधिकतर लोग तकिया लगा कर सोते हैं। सिर के नीचे तकिया लगाकर सोने से रीड की हड्डी और गर्दन की हड्डी एक सीध में नहीं होती है। इस वजह से रीड की हड्डी और गर्दन की हड्डी में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए आज से ही इस गलत आदत को बदल दे।
2. दाईं ओर करवट लेकर सोना
दाईं ओर करवट लेकर सोना भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इससे पाचन तंत्र और ह्रदय पर दबाव पड़ता है। पाचक रस भोजन को अच्छे से नहीं पचाते हैं। और पेट से संबंधित समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि बाईं ओर करवट लेकर ही सोना चाहिए।
3. पेट के बल सोना
बहुत से लोग पेट के बल सोते हैं। इस गलत आदत की वजह से फेफड़ों, ह्रदय, किडनी और लीवर पर दबाव पड़ता है। इस वजह से फेफड़ों, ह्रदय, किडनी और लीवर से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए भूल कर भी पेट के बल नहीं सोना चाहिए।


No comments:
Post a Comment